सिर्फ हमारे नाविक मारे गए’, ईरान युद्ध पर 60 देशों की बैठक में बोला भारत।
भारत ने मध्य पूर्व युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 60 से अधिक देशों की बैठक में बताया कि भारत इस संघर्ष में अपने नाविक खोने वाला एकमात्र देश है।
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने जोरदार तरीके से की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
ब्रिटेन की पहल पर आयोजित वर्चुअल बैठक में 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। बैठक का मुख्य मुद्दा होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित और फ्री शिपिंग सुनिश्चित करना था, जिसकी वजह से वैश्विक तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं।