बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली 11 मार्च से, इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल; जानिए जरूरी बातें ।
बरेली में चार दिन बाद जाट रेजीमेंट सेंटर में शुरू हो रही सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश देने के साथ ही अभ्यर्थियों से दलालों से दूर रहने की अपील की है।
सेना भर्ती निदेशक ने बताया कि 11 मार्च से 23 मार्च तक भर्ती रैली होगी। इसमें बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 11 मार्च की सुबह ठीक छह बजे से दौड़ शुरू होगी। इसलिए अभ्यर्थियों से समय से सभी दस्तावेज, एडमिट कार्ड साथ लेकर पहुंचने के लिए कहा है। अगर एडमिट कार्ड

