‘उन्हें RIP कहो जो इसे…’, Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर बरस पड़े Anupam Kher, किस पर कसा तंज?
‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक तरफ जहां लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक नया इतिहास रच रही है, तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर लोग इसे ‘प्रोपेगेंडा’ बता रहे हैं।
बीते दिनों ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन ने ‘धुरंधर 2’ पर निशाना साधते हुए इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म ही नहीं, अनीत की बहन ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी तंज कसा था। अब हाल ही में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बताने वालों को करारा जवाब दिया है और बातों ही बातों में अनीत की बहन पर पलटवार किया है।
लोग मूर्ख नहीं हैं, जो रात को शोज देखने जा रहे हैं’ – अनुपम खेर
अनुपम खेर ने हाल ही में दिल्ली में हुए ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026’ में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा,”हमें उन लोगों को इग्नोर करना चाहिए, जो सिनेमा को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। हम उनकी बकवास बातों में बहुत ज्यादा एनर्जी वेस्ट करते हैं। उनकी बातें बेकार हैं और उनके कोई मायने नहीं हैं। आप ‘धुरंधर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों की सफलता को एन्जॉय कीजिए। लोग पागल नहीं हैं। अगर रात को 12 बजे शोज हाउसफुल जा रहे हैं, तो ऐसा तब ही होता है, जब लोगों को कोई चीज वाकई पसंद आती है। जो लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा कह रहे हैं, मुझे लगता है हमें उन्हें ‘रेस्ट इन पीस’ (RIP) कहना चाहिए।”