धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार बिजनेस कर रही है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में कई सीन्स ऐसे हैं, जिन्हें देखकर सिनेमाघरों में तालियां और सीटियां बज रही हैं। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ में एक सीन ऐसा भी है, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।
यह सीन है फिल्म का क्लाइमेक्स, जिसमें हमजा अली और मेजर इकबाल के बीच जबरदस्त फाइट सीन फिल्माया गया है। फिल्म में एक-दूसरे का खून बहाने वाले ‘हमजा और इकबाल’ की अब बिहाइंड द सीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के सेट से वायरल हो रही इन तस्वीरों को खुद अर्जुन रामपाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो रील शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती करियर से लेकर ‘धुरंधर 2’ को मिली सक्सेस तक के लिए ऑडियंस को धन्यवाद दिया है। अर्जुन रामपाल के कैप्शन ने तो लोगों का ध्यान खींचा ही, लेकिन इन सबके बीच ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमेक्स सेट से जिस तरह रणवीर और अर्जुन का ब्रोमांस दिख रहा है, वह फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।