पूरी जिंदगी यहीं रहना…मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने किसके लिए कही ये बात?
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। मुंबई ने 13 साल में पहली बार आईपीएल का पहला मैच जीता है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत मिली। इस जीत के हीरो रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन और शार्दुल ठाकुर थे। शार्दुल ठाकुर ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी अपने एमआई डेब्यू में जीता। शार्दुल की तारीफ में हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम अपने बाकी करियर के लिए यहीं रहो।