क्या था 1970 के दशक का तेल संकट, उससे भी बदतर स्थिति की ओर बढ़ रही दुनिया? थोड़ी राहत।
वैश्विक ऊर्जा सप्लाई के लिए मौजूदा हालात बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग है लेकिन पिछले एक महीने से यह लगभग बंद है। इसके चलते दुनिया भर में चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि दुनिया एक ऐसे ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही है जो 1970 के दशक के ऐतिहासिक तेल संकट से भी अधिक विनाशकारी हो सकता है। मार्सक के पूर्व निदेशक और शिपिंग विशेषज्ञ लार्स जेन्सेन ने बताया कि ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध का प्रभाव 1970 के दशक में देखी गई आर्थिक अराजकता से काफी बड़ा हो सकता है।
