Home Breaking News मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर गैस लीक से हड़कंप, 24 किलोमीटर तक सड़क करनी...

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर गैस लीक से हड़कंप, 24 किलोमीटर तक सड़क करनी पड़ी बंद

80
0

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर गैस लीक से हड़कंप, 24 किलोमीटर तक सड़क करनी पड़ी बंद

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गंगापुर तालुका के तकलीवाड़ी गांव के पास गेल (GAIL) की पाइपलाइन से अचानक गैस रिसाव हो गया। जिसके चलते समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हदास पिंपलगांव और मालीवाड़ा के बीच 24 किलोमीटर लंबे हिस्से में यातायात को शनिवार शाम सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया।

सुरक्षा कारणों से वाहनों को धुले-सोलापुर हाईवे की तरफ डायवर्ट किया गया है, हालांकि, गेल के विशेषज्ञों ने पाइपलाइन के वाल्व बंद कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। जिसके बाद पाइपलाइन के अंदर का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है।