Home Breaking News महाराष्ट्र के कर्जत स्टेशन पर हड़कंप, कोयना एक्सप्रेस में ब्रेक जाम होने...

महाराष्ट्र के कर्जत स्टेशन पर हड़कंप, कोयना एक्सप्रेस में ब्रेक जाम होने से उठा भारी धुआं; ट्रेन से कूदकर भागे यात्री

12
0

महाराष्ट्र के कर्जत स्टेशन पर हड़कंप, कोयना एक्सप्रेस में ब्रेक जाम होने से उठा भारी धुआं; ट्रेन से कूदकर भागे यात्री

शनिवार को कर्जत रेलवे स्टेशन पर उस समय अचानक अफरातफरी और हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी कोयना एक्सप्रेस के पहियों से भारी धुआं निकलता देखा गया।

डिजिटल डेस्क, कर्जत। शनिवार को कर्जत रेलवे स्टेशन पर उस समय अचानक अफरातफरी और हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी कोयना एक्सप्रेस के पहियों से भारी धुआं निकलता देखा गया। धुआं इतनी तेजी से फैला कि ट्रेन के डिब्बों के भीतर और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में डर का माहौल बन गया।

चश्मदीदों और सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बोगियों से धुआं निकलता देख घबराए हुए यात्री अपनी जान बचाने के लिए चलती और रुकी हुई ट्रेन से नीचे कूदने लगे। इस अचानक मची भगदड़ के कारण स्टेशन पर कुछ समय के लिए चीख-पुकार मच गई।