Home Breaking News मुरादाबाद में मिले तेंदुए के तीन शावक:वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान,...

मुरादाबाद में मिले तेंदुए के तीन शावक:वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान, ग्रामीणों में दहशत।

24
0

मुरादाबाद में मिले तेंदुए के तीन शावक:वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान, ग्रामीणों में दहशत।

मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में एक गांव के गन्ने के खेत में तीन तेंदुए के शावक मिले हैं। शावकों की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया।

यह घटना शनिवार को कांठ क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द में हुई। गांव के धीर सिंह के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे किसानों को गन्ने के बीच तीन शावक दिखाई दिए। शावकों को देखने के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर भी मौके पर एकत्र हो गए।