Home Breaking News Gen Z क्या होता है बतानेवाले अभिजीत दीपके की फोटो देवेंद्र फडणवीस...

Gen Z क्या होता है बतानेवाले अभिजीत दीपके की फोटो देवेंद्र फडणवीस और BJP अपने दफ्तर में लगाएं, संजय राउत का तंज

41
0

Gen Z क्या होता है बतानेवाले अभिजीत दीपके की फोटो देवेंद्र फडणवीस और BJP अपने दफ्तर में लगाएं, संजय राउत का तंज

Sanjay Raut : संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा है। संजय राउत ने कहा कि उन्हें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संयोजक अभिजीत दीपके की तस्वीर अपने कार्यालय में लगानी चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से उन्हें ‘जेन-जी’ की समस्याओं के बारे में पता चला।

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडमवीस और बीजेपी के अन्य नेताओं को अपने ऑफिस में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के कन्वीनर अभिजीत दिपके की तस्वीरें लगानी चाहिए, ताकि ‘जेन Z’ (Gen Z) की चिंताओं पर ध्यान दिया जा सके। संजय राउत की यह टिप्पणी तब आई जब वह पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्टूडेंट आउटरीच प्रोग्राम पर बीजेपी की आलोचना कर रहे थे। बीजेपी ने इस प्रोग्राम को पैसे की गूंज करार दिया था और आरोप लगाया था कि भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे दिए गए थे।

संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के अन्य नेताओं को अभिजीत दिपके की तस्वीरें लगानी चाहिए। उन्हीं की वजह से उन्हें पता चला कि ‘जेन Z’ भी कोई चीज है।