Home Breaking News मुंबई में कॉकरोच, तो ठाणे में ब्लिंकिट के आइसक्रीम फ्रीजर में घूमता...

मुंबई में कॉकरोच, तो ठाणे में ब्लिंकिट के आइसक्रीम फ्रीजर में घूमता दिखा चूहा; FDA से कार्रवाई की मांग

20
0

मुंबई में कॉकरोच, तो ठाणे में ब्लिंकिट के आइसक्रीम फ्रीजर में घूमता दिखा चूहा; FDA से कार्रवाई की मांग

ठाणे के कल्याण में ब्लिंकइट के आइसक्रीम फ्रीजर में चूहा मिलने से खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

क्विक-कॉमर्स ऐप्स आज राशन से लेकर आइसक्रीम जैसी रोजमर्रा की चीजों की तुरंत डिलीवरी के लिए लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। ग्राहक इन सेवाओं पर स्वच्छता और सुरक्षा के ऊंचे मानकों की उम्मीद करते हैं।

लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे से सामने आई एक घटना ने खाद्य सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है।

ठाणे जिले के कल्याण स्थित गोदरेज हिल इलाके में ब्लिंकइट के एक स्टोर में आइसक्रीम फ्रीजर के अंदर एक चूहा दौड़ता हुआ नजर आया। यह मामला तब उजागर हुआ जब कुछ स्थानीय युवक स्टोर पर आइसक्रीम खरीदने पहुंचे।

पैक्ड प्रोडक्ट्स देखते समय उन्होंने खाने-पीने की चीजों के ठीक पास एक चूहा घूमते हुए देखा। उन्होंने अपने मोबाइल से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल के बाद लोग फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से स्टोर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।