नेपाल में चमत्कार, बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली सुरंग से जिंदा बाहर निकाले गये 2 युवक, रेस्क्यू टीम भी हैरान
Nepal Tunnel Rescue: टनल के सर्च शाफ्ट में रेस्क्यू टीम ने अंदर फंसे लोगों की आवाज सुनी थी और उसके बाद उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू किया गया था। इसके बाद संजय शाह नाम के युवक को बाहर निकाला गया है।
नेपाल में भयानक कुदरती आफत के बीच एक ऐसा चमत्कार हुआ है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। त्रिशूली 3A जलविद्युत परियोजना की भयानक अंधेरी टनल में बीते 9 दिनों से मौत के साये में फंसा युवक संजय शाह आज सुबह सुरक्षित जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। उफनती नदी और मलबे से घिरी टनल के भीतर 240 घंटे तक बिना रोशनी, भोजन और मदद के संजय की सांसें चलती रहीं। इसे रेस्क्यू टीम भी ईश्वर का करिश्मा मान रही है। संजय शाह के रेस्क्यू के बाद एक और युवक को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है।