Home Breaking News विमल पान मसाला ऐड को लेकर क्यों घिरे शाहरूख खान, अजय देवगन...

विमल पान मसाला ऐड को लेकर क्यों घिरे शाहरूख खान, अजय देवगन और टाइगर श्राप

33
0

विमल पान मसाला ऐड को लेकर क्यों घिरे शाहरूख खान, अजय देवगन और टाइगर श्राप? जानिए किस कानून के तहत महाराष्ट्र FDA ने दिया नोटिस

 

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल पान मसाला/इलायची’ के विज्ञापनों में शामिल होने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे कहा गया है कि वे 15 दिनों के भीतर सोशल मीडिया से प्रमोशन वाला कंटेंट हटा दें।

 बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने तीनों अभिनेताओं को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एफडीए का आरोप है कि यह विज्ञापन सीधे तौर पर भले ही इलायची का प्रचार करता दिखाई देता हो, लेकिन इसके जरिए विमल पान मसाला ब्रांड का अप्रत्यक्ष या सरोगेट विज्ञापन किया जा रहा है। महाराष्ट्र में पान मसाला पर फिलहाल प्रतिबंध है, जिसके चलते राज्य एफडीए ने इस विज्ञापन को गंभीरता से लिया है।