Home Breaking News पुतिन से दोस्ती कर फंस गया भारत? अमेरिका ने बजाई खतरे की...

पुतिन से दोस्ती कर फंस गया भारत? अमेरिका ने बजाई खतरे की घंटी, 500% टैरिफ का डर

32
0

पुतिन से दोस्ती कर फंस गया भारत? अमेरिका ने बजाई खतरे की घंटी, 500% टैरिफ का डर

रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों की मुश्किलें जल्द ही बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को चार अमेरिकी सीनेटरों ने ऐलान किया कि रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने ट्रंप प्रशासन के साथ एक समझौता किया है। इसका सीधा असर भारत पर भी पड़ सकता है, क्योंकि भारत रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों में शामिल है। इस समझौते की घोषणा करने वालों में ट्रंप के करीबी माने जाने वाले सीनेटर लिंडसे ग्राहम समेत दो डेमोक्रेटिक और दो रिपब्लिकन नेता शामिल हैं।