Home Breaking News मध्य रेलवे की बल्हारशाह–मुंबई नांदेड़ग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में

मध्य रेलवे की बल्हारशाह–मुंबई नांदेड़ग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में

12
0

मध्य रेलवे की बल्हारशाह–मुंबई नांदेड़ग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में नवविवाहित दंपती के लिए ‘हनीमून स्टाइल’ सजावट किए जाने का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

इस मामले में ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को शुभम और सोनाली नामक नवविवाहित दंपती ने छत्रपति संभाजीनगर से जालना होते हुए मुंबई की यात्रा के लिए नांदेड़ग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच के ‘जी’ कूपे में बर्थ संख्या 19 और 20 आरक्षित कराई थी।

यात्रा को खास बनाने के लिए दंपती ने निजी तौर पर जालना के ‘राहत डेकोरेटर’ से ऑनलाइन संपर्क कर कूपे की सजावट की व्यवस्था की। इसके बाद डेकोरेटर का एक प्रतिनिधि जालना स्टेशन पर बिना रेलवे की किसी आधिकारिक अनुमति के फर्स्ट एसी कोच में प्रवेश कर गया और कूपे को गुब्बारों, फूलों तथा अन्य सजावटी सामान से ‘हनीमून स्टाइल’ में सजा दिया।