Home Breaking News महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान री बारिश और उससे हुए...

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान री बारिश और उससे हुए नुकसान को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला।

6
0

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान री बारिश और उससे हुए नुकसान को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे के बीच तीखी बहस छिड़ गई। यह बहस हाल ही में हुई भारी बारिश और उससे हुए नुकसान को दैवीय आपदा (act of God) कहा जा सकता है या नहीं, इस मुद्दे पर हुई। विपक्ष ने राज्य में बारिश से हुए नुकसान पर तत्काल चर्चा की मांग की, जबकि सत्ता पक्ष की ओर से गुरुवार को इस विषय पर अल्पकालिक चर्चा कराने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और सदन का माहौल काफी गर्म हो गया।

दरअसल, विपक्ष का कहना था कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में यह मुद्दा सदन की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। विपक्षी सदस्यों ने चर्चा में देरी पर आपत्ति जताई और सरकार से तत्काल जवाब देने की मांग की। इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि गुरुवार को मानसून और उससे जुड़े हालात पर अल्पकालिक चर्चा कराई जाएगी।