Home Breaking News कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने घोषणा की है कि दिल्ली पुलिस ने...

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने घोषणा की है कि दिल्ली पुलिस ने उनके प्रस्तावित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति दे दी है।

27
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने घोषणा की है कि दिल्ली पुलिस ने उनके प्रस्तावित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति दे दी है।

सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करते हुए पार्टी ने कहा कि अब समर्थक सीधे धरना स्थल पर जा सकते हैं। उन्हें अब संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है, जैसा कि पहले दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी पहली मंजिल तय की गई थी। 

घोषणा के साथ दिए गए राजनीतिक संदेश में CJP ने लिखा है, ‘दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर protest की अनुमति दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं, और पहले की योजना के अनुसार संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है।’ पार्टी ने यह भी लिखा है, ‘Cockroaches aa rahe hain, Dharmendra Pradhan jaa rahe hain।’अभिजीत दिपके आज जब आईजीआई एयरपोर्ट से बाहर आए तो उनके हाथ में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की किताब थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त उन्होंने हाथ ऊपर कर वह किताब दिखाई और वहां से निकल गए।