Home Breaking News महाराष्ट्र के पुणे में बेची जा रही ‘Made in Pakistan’ टैग वाली...

महाराष्ट्र के पुणे में बेची जा रही ‘Made in Pakistan’ टैग वाली बेडशीट, महिला ने शेयर किया वीडियो!

14
0

महाराष्ट्र के पुणे में बेची जा रही ‘Made in Pakistan’ टैग वाली बेडशीट, महिला ने शेयर किया वीडियो

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक महिला को धार्मिक मेले से खरीदी गई बेडशीट धोने के बाद उस पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ का टैग मिला। महिला द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में एक बेडशीट पर ‘ मेड इन पाकिस्तान ‘ का टैग मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। एक स्थानीय महिला ने दावा किया है कि उसने संकष्टी चतुर्थी मेले से यह बेडशीट खरीदी थी। बेडशीट को घर पर धोने के बाद उसने उस पर लगा टैग देखा। इस टैग में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर सवाल उठाया कि पाकिस्तान में निर्मित उत्पाद स्थानीय बाजारों तक कैसे पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला ने यह बेडशीट चिंचवड़ स्थित मोर्या गोसावी मंदिर परिसर के पास आयोजित संकष्टी चतुर्थी मेले से खरीदी थी। खरीदारी के समय