Home Breaking News आ गया रिजल्ट! शुक्रवार को Hai Jawani To Ishq Hona Hai की...

आ गया रिजल्ट! शुक्रवार को Hai Jawani To Ishq Hona Hai की बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई, ‘बंदर’ का हुआ बंटाधार

14
0

आ गया रिजल्ट! शुक्रवार को Hai Jawani To Ishq Hona Hai की बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई, ‘बंदर’ का हुआ बंटाधार

नई दिल्ली। वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) को समीक्षकों से भले ही आलोचना मिली हो, लेकिन दर्शकों ने तो पहले दिन उनकी फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। डेविड धवन का 90s के गोविंदा और सलमान खान वाले एरा को वापस लाना मेकर्स के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ है।

यही वजह है कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को पहले शुक्रवार को ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग मिली है और इसने ‘बंदर’ के घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पसीने छुड़ा दिए है। है जवानी तो इश्क होना है के खाते में आए कितने करोड़जिस तरह से डेविड धवन ने बहुत ही सिंपल फिल्म बनाई और मूवी का रिव्यू रहा, उससे ये लग रहा था कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ शुक्रवार को ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 करोड़ की ओपनिंग लेगी। हालांकि, वरुण धवन (Varun Dhawan) ने सभी को गलत प्रूफ कर दिया है और मूवी ने पहले दिन बंपर कमाई की है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को पूरे देशभर में कुल 9,081 शोज मिले थे। इन शोज से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का पहले दिन का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7.50 करोड़ तक का हुआ है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।