Home Breaking News ट्रक के पीछे लिखी शायरी से बना ये आइकॉनिक गाना, बाथरूम में...

ट्रक के पीछे लिखी शायरी से बना ये आइकॉनिक गाना, बाथरूम में नहाते वक्त बनाई थी धुन, 21 साल बना कल्ट क्लासिक

23
0

ट्रक के पीछे लिखी शायरी से बना ये आइकॉनिक गाना, बाथरूम में नहाते वक्त बनाई थी धुन, 21 साल बना कल्ट क्लासिक

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक अरसे से ऐसे गाने बनते आए हैं, जिनकी धुन बजते ही लोगों के पैर खुद ब खुद थिरकने लगते हैं। 21 साल पहले एक ऐसा ही गाना रिलीज हुआ था, जिसके लिरिक्स किसी और ने नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज लिरिसिस्ट गुलजार साहब ने लिखे थे।

लोक संगीत-कव्वाली और मॉर्डन बीट्स को मिलाकर बनाया गया ये गीत आज एक आइकॉनिक सॉन्ग बन चुका है। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, उसके लिरिक्स का आइडिया गुलजार साहब को ट्रक के पीछे लिखे कोट्स से मिला था।जिस गाने का जिक्र हम इस लेख में कर रहे है, वह कोई और नहीं, बल्कि कल्ट क्लासिक सॉन्ग ‘कजरारे-कजरारे’ है, जो साल 2005 में रिलीज रोमांटिक कॉमेडी मूवी ‘बंटी और बबली’ में फिल्माया गया था। जिसमें रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थी। ऐश्वर्या राय पर फिल्माया ये गाना आज भी पूरी मूवी पर भारी पड़ता है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में खुद गुलजार साहब ने बताया था कि उन्हें इस गाने का आइडिया ट्रक पर लिखी शायरी से मिला था।