झारखंड में भाजपा का जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप, 6-12 मई तक राज्य में करेगी प्रदर्शन
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में चलने वाली जल जीवन मिशन योजनाओं में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का आरोप लगाया है। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में आदित्य साहू ने कहा कि छह मई से 12 मई तक अलग-अलग जिलों में भाजपा कार्यकर्ता पेयजल समस्या पर आंदोलन करेंगे।
छह दिनों तक चले वाले इस प्रदर्शन में सरकार से पेयजल स्वच्छता विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार का हिसाब मांगा जाएगा। प्रदेश भर में लगभग 80000 हैंडपंप खराब पड़े हैं। 72 घंटे में खराब पड़े हैंडपंप को बनाने का सरकारी दावा फिसड्डी साबित हुआ है। सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर भी किसी काम का नहीं है।