Home Breaking News अजित पवार को श्रद्धांजलि दे सुनेत्रा पवार ने डाला वोट, महाराष्ट्र के...

अजित पवार को श्रद्धांजलि दे सुनेत्रा पवार ने डाला वोट, महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव और राहुरी पर वोटिंग जारी

14
0
अजित पवार को श्रद्धांजलि दे सुनेत्रा पवार ने डाला वोट, महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव और राहुरी पर वोटिंग जारी

 

महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए मतदान जारी है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। बारामती से चुनाव लड़ रहीं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपना वोट डाला और मतदाताओं से अपने दिवंगत पति अजित पवार को श्रद्धांजलि स्वरूप उन्हें समर्थन देने की अपील की है।

यह उपचुनाव 28 जनवरी को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के कारण कराया जा रहा है। इस सीट पर सुनेत्रा पवार समेत कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 3.84 लाख है।

राहुरी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अक्षय कर्डिले मैदान में हैं। उनका मुकाबला एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन आघाडी के संतोष चालके से है। राहुरी सीट पिछले वर्ष अक्टूबर में भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद रिक्त हुई थी। अक्षय उनके पुत्र हैं।