Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में किया जा रहा J-स्लैब बैलेस्टलेस ट्रैक सिस्टम का उपयोग, जानें
मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में जापानी शिंकानसेन ट्रैक प्रणाली पर आधारित J-स्लैब बैलेस्टलेस ट्रैक सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। इस सिस्टम को भारत में पहली बार अपनाया जा रहा है। यह ट्रैक प्रणाली चार मुख्य घटकों से मिलकर बनी है। इसमे आरसी ट्रैक बेड, सीमेंट एस्फाल्ट मोर्टार (CAM), प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब तथा फास्टनर्स सहित रेल। इन J-स्लैब के निर्माण के लिए दो अत्याधुनिक ट्रैक स्लैब मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी (TSMF) गुजरात में स्थापित की गई हैं।
ट्रैक निर्माण कार्य को सुगम बनाने के लिए समर्पित ट्रैक कंस्ट्रक्शन बेस (TCB) स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में 10 ट्रैक कंस्ट्रक्शन बेस कार्यरत है, जिनमें से 4 सूरत–बिलिमोरा–वापी खंड के बीच तथा 6 वडोदरा–आनंद–अहमदाबाद खंड के बीच स्थित हैं। ट्रैक इंस्टॉलेशन की पूरी प्रक्रिया अत्याधुनिक मशीनरी के माध्यम से पूर्णतः मेकेनाइज़्ड है, जिसे विशेष रूप से जापानी निर्माण तरीके के अनुसार डिज़ाइन और निर्मित किया गया है (इनमें से अधिकांश भारत में निर्मित हैं)