पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बंगाल के मथुरापुर और कृष्णानगर में चुनावी रैली की ।
उन्होंने कहा- जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। TMC हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा।
मोदी ने कहा कि बंगाल की धरती मां दुर्गा को पूजती है, लेकिन TMC ने महिला आरक्षण के खिलाफ वोटिंग की। TMC की सरकार में गुंडों और बलात्कारियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। बंगाल की बेटियां ये अत्याचार कभी नहीं भूल सकतीं।
चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर उन्होंने कहा- झालमुड़ी मैंने खाई है पर मिर्च विपक्ष को लग रही है। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं।
पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई थी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली के बालागढ़ में कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और जो घुसपैठिए यहां रह रहे हैं, उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि घुसपैठिए राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और बंगाल के युवाओं के हक की नौकरियां व गरीबों का राशन छीन रहे हैं।