मुंबई : LPG सिलेंडर का संकट गहराया, मुंबई के 30 फीसदी होटल-रेस्तरां बंद, वसई-विरार, ठाणे, और पालघर में भी हाहाकार, महाराष्ट्र में कमर्शल LPG सिलिंडरों का संकट पैदा हो गया है।
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने चेतावनी दी है कि LPG की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कोई खास असर नहीं नजर आ रहा। मुंबई में तीस फीसदी से ज्यादा रेस्तरां और होटल बंद हो गए हैं।कमर्शल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से मुंबई के होटल रेस्टोरेंट उद्योग के संचालन पर भीर असर पड़ा है। सिलिंडर नहीं मिलने की वजह से 30% होटल बंद हो गए हैं। होटल ऐंड रेस्टोरेंट असोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया ( HRAWI ) सचिव प्रदीप शेट्टी के अनुसार, गैस की कमी की वजह से होटल मालिकों को अपने संचालन का समय घटाना पड़ा है। सीमित गैस उपलब्ध होने की वजह से मेन्यू में कटौती की गई है। जल्द ही नई आपूर्ति नहीं पहुंची, तो छोटे और मध्यम वर्ग के और होटल और रेस्टोरेंट को बंद करना पड़ सकता है।