Mumbai :तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री के काले सच से उठाया पर्दा, कहा- ‘नई एक्ट्रेसेस को Prostitution में धकेल…’ तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के काले सच का खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि नए कलाकारों को पहले तारीफों से लुभाया जाता है, फिर उन्हें कठिन परिस्थितियों में छोड़ दिया जाता है। एक्ट्रेस ने दावा किया कि कई पीड़ित दुर्व्यवहार के बाद वेश्यावृत्ति में धकेल दिए जाते हैं।तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक पॉपुलर भारतीय अभिनेत्री और पू्र्व मिस इंडिया यूनिवर्स 2004 रह चुकी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जिनमें आशिक बनाया आपने, चॉकलेट, ढोल, भागम भाग आदि शामिल हैं।