32 सालों से Govinda का फेवरेट है ‘चुलबुला’ गाना, ‘खटिया तोड़’ डांस देख हिल गया था बॉलीवुड
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा को एक गाना काफी पसंद है, जिसे 32 साल पहले रिलीज किया गया था।
गोविंदा हिंदी सिनेमा के वह अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक डांसिंग सॉन्ग के जरिए दर्शकों का दिल जीता। आज हम आपको गोविंदा (Govindaa के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 32 सालों से उनका फेवरेट बना हुआ है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने इस बात का खुद खुलासा किया है। ऐसे में आइए जानते हैं वह गीत कौन सा है।
हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर 1 अभिनेता कहे जाने वाले गोविंदा की फिल्में टिकट खिड़की पर हिट रहे या न रहे, लेकिन लोग उनकी फिल्मों के गाने और डांस खूब पसंद किया करते थे। गोविंदा को शुरू से ही यह बात पता थी कि लोग उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके गाने पसंद करेंगे।
