मुंबई: मुंबई में मेगा ब्लॉक आज, पश्चिम रेलवे की इन लाइन पर ट्रेनों का बदला समय, कई लोकल भी कैंसल पश्चिमी रेलवे आज 14 मार्च को प्रभादेवी स्टेशन पर एक ब्लॉक करने जा रहा है।
ताकि प्रभादेवी रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के गर्डरों को हटाया जा सके। इससे 14 और 15 मार्च की दरमियानी रात को उपनगरीय ट्रेनों का संचालन कई घंटों तक प्रभावित रहेगा। चर्चगेट और प्रभादेवी के बीच उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगी।पश्चिम रेलये की ओर से ऑपरेशन कार्यो को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बोरीवली और भायंदर सटेशनों के बीच अप एवं डउन फास्ट लाइनों पर जंबो ब्लॉक रहेगा। वहीं, प्रभादेवी स्टेशन पर शनिवार/ रविवार की मध्य रात्रि-प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज (ROB) के गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बोरीवली और भाइंदर स्टेशनों के बीच 00.15 बजे से 03:45 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। प्रभादेवी के जंबो ब्लॉक के चलते 45 लोकल रद्द रहेंगी।