Home Breaking News बिहार में गन्ना किसानों के लिए राहत: 19 मार्च तक 50–60% अनुदान...

बिहार में गन्ना किसानों के लिए राहत: 19 मार्च तक 50–60% अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने का मौका।

42
0

बिहार में गन्ना किसानों के लिए राहत: 19 मार्च तक 50–60% अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने का मौका

पटना।बिहार के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत यंत्र खरीदने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब चयनित किसान 19 मार्च तक कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। पहले यह तिथि 3 मार्च तक निर्धारित की गई थी। तिथि बढ़ने से किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। सरकार का उद्देश्य गन्ना खेती को आधुनिक तकनीक से मजबूत बनाना है।