Home Breaking News करनाल में SHO के सस्पेंशन से संतुष्ट नहीं मेडिकल एसोसिएशन।

करनाल में SHO के सस्पेंशन से संतुष्ट नहीं मेडिकल एसोसिएशन।

48
0

करनाल में SHO के सस्पेंशन से संतुष्ट नहीं मेडिकल एसोसिएशन:डॉक्टर को थप्पड़ मारने का मामला; गिरफ्तारी की रखी मांग।

करनाल शहर के घरौंडा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत को थप्पड़ मारने और कॉलर पकड़ कर जीप में बैठाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। हालांकि इस सस्पेंशन से मेडिकल एसोसिएशन संतुष्ट नहीं है। एसोसिएशन का तर्क है कि हमने कभी सस्पेंशन की मांग की ही नहीं थी, हमारी मांग एसएचओ व संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की थी।