Home Breaking News पीएम मोदी और मार्क कार्नी की शिखर वार्ता आज, दोबारा पटरी पर...

पीएम मोदी और मार्क कार्नी की शिखर वार्ता आज, दोबारा पटरी पर लौटेंगे भारत-कनाडा से संबंध

31
0

पीएम मोदी और मार्क कार्नी की शिखर वार्ता आज, दोबारा पटरी पर लौटेंगे भारत-कनाडा से संबंध

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच सोमवार को होने वाली शिखर वार्ता में दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को पूरी तरह सामान्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराने जा रहे हैं।

 

कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में रिश्तों पर जमी बर्फ के बाद यह बैठक संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की दिशा में अहम कदम होगी । बैठक का फोकस वर्ष 2023 से पहले द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए चल रही वार्ता प्रक्रिया, पहलों और संधियों को नए जोश और स्पष्ट लक्ष्यों के साथ फिर से शुरू करने पर होगा।