‘इजरायल को स्वीकार किया तो तबाह कर देंगे’, ट्रंप के प्रस्ताव पर भड़के लश्कर आतंकी की पाक को धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनलड ट्रंप ने अब्राहम समझौते के तहत पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों से इजरायल को मान्यता देने की अपील की है। जिसके बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तान सरकार को चेतवनी दी है कि अगर इजरायल को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के बारे में सोचा भी, तो उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।
दरअसल, लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व और सेना के आला अधिकारियों को सीधे और सार्वजनिक तौर पर जान से मारने की धमकी दी है। सैफुल्लाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “अगर अगर पाकिस्तान सरकार इजरायल को मान्यता देती है तो इससे देश का माहौल खराब हो सकता है।