Home Breaking News BCCI की अहम बैठक 18 सितंबर को, IPL गवर्निंग काउंसिल की सदस्यता...

BCCI की अहम बैठक 18 सितंबर को, IPL गवर्निंग काउंसिल की सदस्यता समेत कई बड़े मुद्दों पर होगा फैसला

40
0

BCCI की अहम बैठक 18 सितंबर को, IPL गवर्निंग काउंसिल की सदस्यता समेत कई बड़े मुद्दों पर होगा फैसला

 

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर 2026 को मुंबई स्थित बोर्ड के मुख्यालय में होगी। सदस्य संघों को भेजे गए नोटिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भारत के प्रतिनिधि के नामांकन का मुद्दा बैठक के एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल होगा।

इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता देने के प्रस्ताव पर भी एजीएम में चर्चा होने की संभावना है। यह प्रस्ताव इससे पहले बीसीसीआई की एक पिछली एपेक्स काउंसिल बैठक में चर्चा के लिए आया था। अब इसे एजीएम में विचार के लिए रखा जा सकता है।