Home Breaking News AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क के 10 विकेटों के सामने बांग्लादेश ने...

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क के 10 विकेटों के सामने बांग्लादेश ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में ही लिया हार का बदला

29
0

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क के 10 विकेटों के सामने बांग्लादेश ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में ही लिया हार का बदला

 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के हाथों पहले टेस्ट मैच में मिली हार का बदला ले लिया है। मेजबान टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में महज दो दिन में ही हरा दिया।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्यों लगातार विश्व चैंपियन का तमगा हासिल करता है। क्यों इस टीम को आज भी विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत और खतरनाक टीम माना जाता है ये उसने एक बार फिर बताया है। डारविन में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हरा उलटफेर किया तो कई सारे सवाल खड़े हुए, लेकिन मैके में दूसरे टेस्ट मैच में महज दो दिन में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को बुरी तरह से हराया और बताया कि 22 गज की असली किंग यही टीम है।

महज दो दिन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ऐसा तांडव मचाया कि बांग्लादेश के बल्लेबाज एक भी पारी में 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच पारी और 51 रनों से जीत लिया। इसी के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली।