Home Breaking News महाराष्ट्र में पहाड़ी से कूदकर जान देने वाले कुणाल का पुराना वीडियो...

महाराष्ट्र में पहाड़ी से कूदकर जान देने वाले कुणाल का पुराना वीडियो आया सामने

14
0

मां के साथ चाय पी, पैर धुले… महाराष्ट्र में पहाड़ी से कूदकर जान देने वाले कुणाल का पुराना वीडियो आया सामने

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन की EMI विवाद के बाद 18 वर्षीय कुणाल और उसके माता-पिता की 200 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से पहले के भावुक वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मां-बेटे का अटूट प्यार दिख रहा है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर मेंआईफोन की EMI विवाद के बाद पहाड़ी से 18 वर्षीय कुणाल और उसको बचाने आए माता-पिता की 200 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के पहले का परिवार का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें मां-बेटे का अटूट प्यार देखने को मिल रहा है।

एक वीडियो में कुणाल को अपनी मां के साथ चाय पीते हुए देखा गया, जबकि दूसरे क्लिप में कुणाल अपनी मां का पैर धोते और उनका आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक नए वीडियो में संगीता अपने बेटे कुणाल को पीछे खींचने के लिए गिड़गिड़ाती, रोती और विनती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कुणाल पहाड़ी के खतरनाक किनारे पर खड़ा है, जबकि संगीता उससे कुछ ही फीट की दूरी पर जमीन पर बैठकर रो रही हैं और उसे समझाने का प्रयास कर रही हैं।