Home Breaking News राहुल गांधी का ‘रीलॉन्च’ इवेंट? फडणवीस के आरोप

राहुल गांधी का ‘रीलॉन्च’ इवेंट? फडणवीस के आरोप

34
0

राहुल गांधी का ‘रीलॉन्च’ इवेंट? फडणवीस के आरोप

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे छात्रों का आयोजन नहीं, बल्कि कांग्रेस का राजनीतिक कार्यक्रम बताया।

फडणवीस ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम का मकसद विवाद पैदा करना और राहुल गांधी को दोबारा राजनीतिक तौर पर स्थापित करना है।

फडणवीस के मुताबिक, कार्यक्रम में केवल कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित कॉलेजों के छात्रों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 25 हजार रुपये देकर कार्यक्रम में बुलाया गया, ताकि वे छात्रों के बीच कार्यक्रम की सकारात्मक छवि बना सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए आमंत्रित करने के साथ बसों की व्यवस्था की गई, ताकि आयोजन हर हाल में सफल दिखे। उन्होंने शुक्रवार को सीओईपी में हुए हंगामे का भी जिक्र किया और दावा किया कि वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुड़दंग किया तथा छात्रों के साथ मारपीट भी हुई।

फडणवीस ने कहा कि जिस तरह किसी फिल्म को हिट कराने से पहले विवाद का सहारा लिया जाता है, उसी तरह इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी विवाद खड़ा करने की कोशिश की गई। उन्होंने पूरे आयोजन को राहुल गांधी के ‘रीलॉन्च’ की रणनीति से जोड़ते हुए सवाल उठाए।