Home Breaking News ’40 लाख रुपये में बिका MPSC का पेपर’, ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा को...

’40 लाख रुपये में बिका MPSC का पेपर’, ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर रोहित पवार का दावा

31
0

40 लाख रुपये में बिका MPSC का पेपर’, ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर रोहित पवार का दावा

 

राकांपा विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र 40 लाख रुपये में बेचा गया था, जिसकी जांच की मांग की गई है।

राकांपा (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा मार्च में आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को 40-40 लाख रुपये में बेचा गया था। उन्होंने मामले की जांच की मांग की।

दूसरी तरफ भाजपा के एक नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की गहन जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार, राज्यभर में सक्रिय एजेंटों के एक नेटवर्क के जरिये प्रश्नपत्र 40-40 लाख रुपये में बेचा गया। आयोग को भी इसकी जानकारी थी।

च में अब यह सामने आ चुका है कि प्रश्नपत्र लीक हुआ था। उन्होंने आयोग के इस स्पष्टीकरण पर सवाल उठाया कि प्रश्नपत्र केवल एक छात्र के पास उपलब्ध था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हजारों युवाओं के सपनों पर “बुलडोजर चलाने” का आरोप लगाया और कहा कि इसे छात्रों के भविष्य के साथ खेलना बंद करना चाहिए