ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और मल्टी-डे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। टीम में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे को जगह मिली है।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वाड का एलान कर दिया है। भारतीय अंडर-19 टीम में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़े के बेटों को जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम सितंबर-अक्टूबर में सीरीज खेलेगी, जिसके लिए टीम का एलान हुआ है।
वनडे सीरीज के लिए लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। मल्टी-डे सीरीज के लिए यशवर्धन चौहान को कप्तानी मिली है, जबकि लक्ष्य को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी जगह मिली है। द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वनडे टीम में शामिल किया गया है।

