Home Breaking News हमारा एक्शन सही था’, बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश से हैरान तुकाराम...

हमारा एक्शन सही था’, बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश से हैरान तुकाराम मुंडे; FDA पर लगा था 5 लाख का जुर्माना.

29
0

‘हमारा एक्शन सही था’, बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश से हैरान तुकाराम मुंडे; FDA पर लगा था 5 लाख का जुर्माना

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे की एक मिठाई दुकान के लाइसेंस सस्पेंशन पर महाराष्ट्र FDA पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

पुणे की एक मिठाई दुकान के लाइसेंस सस्पेंशन को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।

इस पूरे घटनाक्रम पर महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट का यह आदेश उनके लिए हैरान करने वाला है, लेकिन विभाग अपनी कार्रवाई पर पूरी तरह कायम है और आदेश की लिखित कॉपी मिलने के बाद इसके खिलाफ आगे कानूनी विकल्प अपनाएगा।मामले की शुरुआत 12 जून को हुई, जब एफडीए की टीम ने पुणे की एक मिठाई दुकान का निरीक्षण किया और स्वच्छता व हाइजीन में भारी कमियां पाते हुए इसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था।

इसके बाद दुकान द्वारा कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करने पर 13 जुलाई को दोबारा जांच की गई, जिसमें 98 प्रतिशत नियमों का पालन (36 में से 35 पैरामीटर सही) पाया गया।