Home Breaking News लखनऊ। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच जुबानी जंग तेज हो...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

18
0

सपा-रालोद में जुबानी जंग तेज, ‘चवन्नी’ बयान पर याद आए पुराने एहसान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

विवाद की शुरुआत रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी के फरवरी 2022 के ‘चवन्नी’ वाले बयान से हुई थी। हाल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘चवन्नी से रुपया’ वाली टिप्पणी कर इस मुद्दे को फिर हवा दे दी। इसके बाद दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे को पुराने राजनीतिक एहसान याद दिलाने शुरू कर दिए हैं।

सपा नेताओं का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय और लखनऊ एयरपोर्ट का नाम रखने से लेकर जयन्त चौधरी को राज्यसभा भेजने तक पार्टी ने रालोद का साथ दिया। सपाइयों ने यह भी याद दिलाया कि 2017 में एक विधायक वाले रालोद की संख्या सपा के साथ बढ़कर नौ तक पहुंची थी। वहीं, रालोद ने दावा किया कि 2022 में गठबंधन के कारण सपा की सीटें 47 से बढ़कर 111 तक पहुंचीं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिली।