लखनऊ। विकास नगर सेक्टर 12 की झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने का कारण दो दिन बाद भी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
पुलिस हादसे के साथ ही साजिश के बिंदु पर जांच कर रही है। बता दें कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे। पुलिस विभिन्न माध्यमों से घटना के कारण तलाशने में जुटी है।