Home Breaking News राहुल गांधी को मिला सरप्राइज किस, युवती ने गाल पर किया किस

राहुल गांधी को मिला सरप्राइज किस, युवती ने गाल पर किया किस

30
0

राहुल गांधी को मिला सरप्राइज किस, युवती ने गाल पर किया किस

महाराष्ट्र के पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक युवती ने उन्हें अचानक गाल पर किस कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवती राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के लिए मंच पर पहुंचती दिखाई दे रही है।
वीडियो में राहुल गांधी पीले रंग की शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आ रहे हैं। वह मंच से सामने बैठे छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। हाथ में माइक लेकर अपनी बात खत्म करने के बाद राहुल गांधी पीछे की ओर मुड़कर चलने लगते हैं।
इसी दौरान एक युवती मंच पर पहुंचती है और राहुल गांधी को पकड़ लेती है। इसके बाद वह उनके गाल पर किस करती हुई दिखाई देती है। अचानक हुई इस घटना के बाद राहुल गांधी कुछ देर वहीं रुकते हैं।
वीडियो में यह भी नजर आता है कि किस करने के बाद राहुल गांधी युवती से थोड़ी देर बातचीत करते हैं। इसके बाद कार्यक्रम आगे जारी रहता है।
पुणे में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद किया और उनके साथ बातचीत की।