Home Breaking News मुंबई। ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा इन दिनों...

मुंबई। ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा इन दिनों अपनी आगामी पौराणिक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

16
0

मुंबई। ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा इन दिनों अपनी आगामी पौराणिक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अंजलि अरोड़ा फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की’ में माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

अंजलि के सीता लुक को लेकर कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की, जबकि कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के टीजर की तुलना प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से की। वहीं, कुछ लोगों ने अंजलि को माता सीता के किरदार में कास्ट किए जाने पर भी सवाल उठाए।

इस ट्रोलिंग के बीच अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है। हालांकि, इस बार वीडियो में उनका सीता वाला लुक नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड वेकेशन की झलक देखने को मिल रही है।

वीडियो में अंजलि स्कॉटलैंड की खूबसूरत वादियों और अलग-अलग लोकेशंस का आनंद लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने एडिनबर्ग समेत कई खूबसूरत जगहों की तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किए हैं।