कोलंबो टेस्ट से पहले ही पस्त हुई श्रीलंकाई टीम, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल बाहर; पथुम निसंका पर भी सस्पेंस
कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल नहीं खेल पाएंगे। साथ ही पथुम निसंका के खेलने पर भी संदेह है।
कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल नहीं खेल पाएंगे। साथ ही पथुम निसंका के खेलने पर भी संदेह है।
गॉल में सीरीज का पहला मैच 165 रनों से हारने के बाद श्रीलंका टीम के लिए यह बड़ा झटका है। श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पुष्टि की कि लंका प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के कारण मेंडिस कोलंबो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।गॉल में श्रीलंका की हार के बाद कर्स्टन ने कहा, “कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट लगी है। वह कुछ समय तक उपलब्ध नहीं रहेंगे। निसंका और दिनेश चंडीमल भी अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए, उस लिहाज से हमारे कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं हैं।”
मेंडिस की जगह निरोशन डिकवेला को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।