Home Breaking News महाराष्ट्र सरकार ने मानी आदिवासी छात्रों की सभी मांगें, खत्म होगा विरोध...

महाराष्ट्र सरकार ने मानी आदिवासी छात्रों की सभी मांगें, खत्म होगा विरोध प्रदर्शन

156
0

महाराष्ट्र सरकार ने मानी आदिवासी छात्रों की सभी मांगें, खत्म होगा विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने कहा है कि सरकार ने तीन शहरों में अनशन कर रहे आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं।

प्रदर्शनकारियों की मांगें सरकारी सेवा में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की भर्ती और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय स्कूलों में स्थितियों में सुधार से संबंधित थीं। गढ़चिरौली जिले के एक आवासीय स्कूल में सांप काटने से तीन आदिवासी लड़कियों की मौत के बाद पुणे, नागपुर और नासिक में शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन के अब खत्म होने की उम्मीद है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों ने राज्य के कांग्रेस नेताओं और एनएसयूआइ समेत अन्य लोगों का उनके आंदोलन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।