Home Breaking News धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब CJP चीफ अभिजीत दिपके के निशाने पर...

धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब CJP चीफ अभिजीत दिपके के निशाने पर शिंदे के ‘राइट हैंड’ महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री

28
0

दादा भुसे कौन? धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब CJP चीफ अभिजीत दिपके के निशाने पर शिंदे के ‘राइट हैंड’ महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री

Maharashtra Shikshan Mantri: धर्मेंद्र प्रधान के अब कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दिपके के निशाने पर एकनाथ शिंदे के राइट हैंड दादा भुसे आ गए हैं। दिपके ने मांग की है सरकार अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़े। इसे अनिवार्य बनाया जाए। उन्होंने मांग की स्कूलों की बदतर स्थिति के लिए दादा भुसे अपना पद छोड़ दें।

देश में पहले Gen Z प्रोटेस्ट की अगुवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के बाद सुर्खियों में आए अभिजीत दिपके ने अब दादा भुसे को निशाने पर लिया है। कॉकरोप जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दिपके ने कहा है कि राज्य में सरकारी विद्यालयों की हालत दयनीय है और छात्रों की तुलना में मंत्रियों के कुत्तों को भी बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। सीजेपी ने यह आरोप ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के तहत जिला परिषद प्राथमिक स्कूल का दौरा करने के बाद लगाया है। दिपके को लातूर जिले के औसा स्थित जिला परिषद स्कूल के दौरे के दौरान कक्षाओं में फर्जी छात्र बैठे मिले और स्कूल परिसर में शराब की बोतलें भी मिलीं।

अभिजीत दिपके के महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री को निशाने पर लेने से एकनाथ शिंदे के राइट हैंड माने जाने पर दिग्गज शिवसैनिक दादा भुसे सुर्खियों में आ गए हैं।