Home Breaking News केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

31
0

जेपी नड्डा के स्वास्थ्य में सुधार, कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा उपचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वह अभी भी दिल्ली के एम्स अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, नड्डा की हालत स्थिर है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करने को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से बताया गया था कि उनकी चिकित्सकीय जांच की गई, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई अन्य जांच शामिल थीं।

डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रहे हैं। चिकित्सकों के आकलन और स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल नड्डा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है।