राजस्थान के दौसा में भीषण हादसा: इंदौर के पांच यात्री जिंदा जले, ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी आग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निजी बस संचालकों की मनमानी और लापरवाही से राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में इंदौर के पांच यात्री शामिल हैं। बस में झाबुआ-बड़वानी के यात्री होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है