क्या नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो? तेजस्वी के दावे से खलबली, PK ने भी उठाया है सवाल
Nitish Kumar Video Controversy: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपील वीडियो पर बिहार में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार खुद प्रचार नहीं करना चाहते थे, बल्कि भाजपा के ‘भूंजा गैंग’ ने उनसे जबरन यह वीडियो बनवाया है।

