इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा के पहले चरण में पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को जकार्ता पहुंचे।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी के विमान को इंडोनेशियाई वायु सेना के विमानों ने कवच देकर एस्कोर्ट किया।
एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री, पैलेस मंत्री, कैबिनेट सचिव समेत चार अन्य इंडोनेशियाई मंत्री भी मौजूद रहे। यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया के मजबूत रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है।